Please beware of fraudulent messages and calls. Kindly make payments to Patanjali Wellness verified bank accounts listed here in this URL https://patanjaliwellness.com/bank-details.php
Online Booking

Patanjali Ayurvedic Daily Routine: Yoga & Diet Plan

दिनचर्या

परम पूज्य महाराज श्री एवं श्रद्धेय आचार्य श्री के संकल्पों से पोषित पतंजलि वेलनेस का यह एक अद्वितीय केंद्र है जहाँ योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, पञ्च कर्म, यज्ञ चिकित्सा एवं एक्यूप्रेसर रूपी समन्वित चिकित्सा पद्धति द्वारा स्वास्थ्य साधकों को आरोग्य लाभ दिया जाता है। भोर की पावन बेला में ही प्राकृतिक चिकित्सा एवं रोगानुसार योगाभ्यास से सभी स्वास्थ्य साधकों को आरोग्य की यात्रा पर आरूढ़ किया जाता है। पतंजलि सेंटर में परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज एवं श्रद्धेय आचार्य जी के कुशल नेतृत्व में प्रशिक्षित वैद्यों एवं योगाचार्यों द्वारा प्रामाणिक चिकित्सा द्वारा सभी स्वास्थ्य साधकों को आरोग्य लाभ दिया जाता है। स्वास्थ्य साधकों का सहज तपस्वी जीवनक्रम प्रातः 4:00 बजे सकारात्मक सोच के साथ प्रारम्भ होता है तथा दिनभर विभिन्न प्रकार की चिकित्सा व्यवस्था में भाग लेकर पूर्ण शान्ति एवं विश्राम की अवस्था में रात्रि 9:30 बजे समाप्त होता है। एक ओर जहाँ आज व्यक्ति की दिनचर्यां पूर्ण रूप से अव्यवस्थित है वहीं हमारे पतंजलि वैलनेस सेंटर में एक आदर्श दिनचर्या का पालन कराया जाता है जिसे आप 7 से 10 दिन के अभ्यास से अपने स्वभाव का हिस्सा बना लेते हैं और फिर आगे घर जाकर भी निरंतरता के साथ आगे बढ़ा सकते हैं।

“आप देर कर सकते हैं पर समय नहीं। जीवन क्रम की प्रगति में विश्वास रखें। "

आवासीय चिकित्सक से परामर्श का समय:

प्रात: 09:00 से 12:00 बजे तक     सायं: 02:00 से 05:00 बजे तक

चिकित्सा कार्यक्रम -

प्रातः

  1. जागरण: प्रातः काल 3:45 बजे से 4:00 बजे- माता भूमिः पुत्रो अहं पृथिव्याः मंत्र का उच्चारण कर भूमि को प्रणाम करें तत्पश्चात प्रसन्न हृदय से मुस्कुराते हुए ईश्वर को धन्यवाद दें और सोचें “मैं ऋषियों की संतान हूँ। मैं रोगी नहीं अपितु योगी हूँ। योग, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी की भारतीय चिकित्सा के आश्रय में हूँ और निश्चित रूप से मैं स्वस्थ हो जाऊंगा इस प्रकार के सकारात्मक विचारों से अपने आप को युक्त कर लें और सब प्रकार के तनावों से अपने आप को मुक्त कर लें। इस प्रकार दिव्य चेतना, गुरु चेतना एवं भागवत चेतना से युक्त होकर पूरे दिनभर ऊर्जान्वित रहें। आने वाला प्रत्येक क्षण नया है और मैं जीवन के नए और सार्थक अनुभव के लिए प्रसन्नतापूर्वक आगे बढ रहा हूँ”
  2. “वात एवं कफ प्रकृति के रोगी दो या तीन गिलास गुनगुना पानी पियें और पित्त प्रकृति के रोगी सामान्य तापमान का पानी पीयें और शौच आदि नित्यकर्म से निवृत्त होकर प्रातः काल की सैर पर प्रतिदिन जाएं।”
  3. 4:00 बजे से 4:40 बजे षट्कर्म, एनिमा आदि (योग भवन के दाहिने ओर पार्क में)
  4. 4:40 बजे से 5:00 बजे- औषधीय पेय (योग भवन)
  5. 4:50 बजे से 7:30 बजे- प्रातः कालीन योग (योग भवन)
  6. 7:15 बजे से 7:25 बजे- आईड्राप, इयरग्रिट, अणु तेल आदि (योग भवन)
  7. 6:00 बजे से 8:00 बजे- रक्त परीक्षण (रक्त परीक्षण केवल चिकित्सक के परामर्श अनुसार ही होगा) (योग भवन स्वागत पटल)
  8. 7:25 बजे से 7:40 बजे- मिट्टी पट्टी चिकित्सा (योग भवन)
  9. 7:30 बजे से 8:30 बजे- चिकित्सानुसार प्रातः रास (स्वास्थ्य साधक भोजनालय – बेसमेंट)
  10. 8:00 बजे से 12:30 बजे- थेरेपी (महिला – महिला उपचार केंद्र FTC) (पुरुष – पुरुष उपचार केंद्र MTC)
  11. दोपहर- मध्याह

  12. 12:30 बजे से 1:30 बजे - चिकित्सानुसार भोजन (स्वास्थ्य साधक भोजनालय – बेसमेंट)
  13. 1:30 बजे से 5:30 बजे - थेरेपी (महिला – महिला उपचार केंद्र FTC) (पुरुष – पुरुष उपचार केंद्र MTC)
  14. सायं

  15. 5:00 बजे से 5:30 बजे - औषधीय अल्पाहार (स्वास्थ्य साधक भोजनालय – बेसमेंट)
  16. 6:00 बजे से 7:30 बजे - सायं कालीन योग (योग भवन)
  17. 7:30 बजे से 9:00 बजे- चिकित्सानुसार भोजन (स्वास्थ्य साधक भोजनालय – बेसमेंट)
  18. रात्रि 9:30 बजे- भोजन उपरांत प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में भ्रमण पश्चात अपने कक्ष में जाएँ और कक्ष की लाइट बंद कर प्रार्थना करें कि आज का पूरा दिन आदर्श दिनचर्या का पालन करते हुए व्यतीत हुआ एवं प्रातः काल पुनः 4 बजे उठने के संकल्प के साथ करते हुए विश्राम में चले जाएँ।

महत्वपूर्ण निर्देश -

  1. प्रतिदिन सायंकाल 6 बजे योगभवन में होने वाली ब्रीफिंग में अनिवार्य रूप से सम्मिलित हों।
  2. थेरेपी की अवधि में चिकित्सा कक्ष में कोई भी बहुमूल्य सामग्री (जैसे-मोबाइल, आभूषण, नगदी आदि) न ले जायें ।
  3. डिस्चार्ज अथवा एक्सटेंशन हेतु, डिस्चार्ज तिथि से एक दिन पहले दोपहर बाद अपने वैद्य से अवश्य मिल लें ।
  4. सभी स्वास्थ्य साधकों से अनुरोध है कि आरोग्य लाभ लेने की अवधि में घर से लाया हुआ अथवा बाहर का कुछ भी न खायें ।
  5. आरोग्य लाभ लेने की अवधि में स्वास्थ्य साधकों को वेलनेस परिसर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है ।
  6. स्वास्थ्य सुविधा/व्यवस्था को उन्नत बनाने के लिए कृपया प्रतिदिन प्रतिपुष्टि पत्र अवश्य भरें ।

Time Table/Daily Routine

This is a unique center of Patanjali Wellness, nurtured by the resolutions of Param Pujya Maharaj Shri and revered Acharya Shri, where health seekers are given health benefits through integrated medical systems like Yoga, Ayurveda, Naturopathy, Panchakarma, Yagya therapy and Acupressure. In the morning, all the health seekers embark on the journey of health by practicing natural medicine and yoga according to disease. In Patanjali Wellness Centers, all health seekers are given health benefits through authentic medicine by trained Vaidyas and Yogacharyas under the able leadership of Param Pujya Swami Ramdev Ji Maharaj and Revered Acharya Ji. The easy ascetic life cycle of health seekers starts at 4:00 am with positive thinking and ends at 9.30 pm in a state of complete peace and relaxation by participating in various types of medical arrangements throughout the day. While today's daily routine is completely chaotic, in our Patanjali Wellness Center an ideal routine is followed, which you make a part of your nature with 7 to 10 days of practice and then follow this routine when you go home.

"You can wait, but Time can't. Have faith in the continuing process of life."

Consultation Timing with Vaidya

Morning: 09:00 AM to 12:00 PM       Evening: 02:00 PM to 05:00 PM

MORNING

  1. 4:00 – 4:40 AM – Shatkarma, enema etc (In the right of yoga hall park)
  2. 4:40 – 5:00 AM – Medicated water (Yoga hall)
  3. 4:50 – 7:30 AM Morning Yoga (Yoga hall)
  4. 7:15 –7:25 AM – Eyedrop, eargrit and anu oil etc. (Yoga hall)
  5. 6:00 – 8:00 AM – Blood sample (as per vaidya consulataion) (Yoga hall) (Yoga hall reception)
  6. 7:25 – 7:40 AM – Mud compress treatment (Yoga hall)
  7. 7:30 – 8:30 AM – Prescribed breakfast (Health seekers Dining Hall - Basement)
  8. 8:00 – 12:30 AM – Therapy (Female- Female treatment centre FTC & Male- Male treatment centre MTC)
  9. AFTERNOON

  10. 12:30 – 1:30 PM – Prescribed Lunch (Health seekers Dining Hall - Basement)
  11. 1:40 – 5:30 PM – Therapy (Female- female treatment centre FTC & Male- Male treatment centre MTC)
  12. EVENING

  13. 5:00-5:30 PM- Medicated snacks (Health seekers Dining Hall - Basement)
  14. 6:00-7:30 PM- Evening Yoga (Yoga hall)
  15. 7:30 – 9:00 PM – Prescribed dinner (Health seekers dinning hall- Basement)
  16. 9:30 PM - - Retire to your room and switch off the lights. Pray in your bed with a nice feeling and spiritual peace that life energy is flowing inside you. Have this firm determination that you are completely healthy in body and mind. Life is dear to you. You are healthy and handsome, and you love the experiences of life. The power of the whole health system resides in you. You are fully safe and protected in the whole universe.

Note:

  1. All are required to mandatorily attend the daily briefing held at Yog Bhawan at 6:00 PM.
  2. Please do not take any valuable items (such as mobile phones, jewelry, money, etc.) into the treatment room.
  3. For discharge or extension, be sure to meet your physician the afternoon before the discharge date.
  4. Health seekers are advised not to consume any food brought from home or outside during wellness period.
  5. During the wellness period, health seekers are not permitted to leave the wellness campus.
  6. To improve the health facility/system, please make sure to fill out the feedback form daily.
Chat with us on WhatsApp